{"_id":"5bb26daf867a557ecc328593","slug":"21538420143-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता नंबर में गडबड़ी पर नहीं भेजी जा सकी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता नंबर में गडबड़ी पर नहीं भेजी जा सकी रकम
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाता नंबर में गड़बड़ी पर नहीं भेजी जा सकी रकम
महराजगंज। जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में योजना के तहत पहली किस्त भेजी जा रही है। इस बीच जिले के विभिन्न विकास खंडों के 1075 लाभार्थियों का खाता नंबर सही नहीं होने के कारण संबंधित लोगों के खाते में योजना के तहत प्रथम किस्त की रकम नहीं भेजी गई है। पीडी राजकरन पाल ने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर संबंधित लाभार्थियों का जल्द से जल्द खाता संख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री आवास योजना के तहत जिले में कुल 3363 लाभार्थियों को चिहिंत किया गया था। सभी लाभार्थियों से खाता नंबर देने का निर्देश दिया गया था। इसमें आजतक केवल 2288 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशी भेज दी गई है। लेकिन जिले के 1075 लाभार्थियों का खाता संख्या नहीं है। कुछ लोगों के खाते मिले भी है उनके खाता संख्या में गड़बडी मिली है। इसमें बृजमनगंज में 69, लक्ष्मीपुर में 138, महराजगंज में 168, मिठौरा 320, निचलौल में 2, पनियरा 25, परतावल 157, फरेंदा में 169 लाभार्थियों में कुछ का खाता संख्या गडबड है या खाता नंबर ही नहीं है।