{"_id":"5b5cbd8c4f1c1b6f668b5f99","slug":"21532804492-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में कार्रवाई---फरेंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में कार्रवाई---फरेंदा
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में गंदगी मिली,11 सफाईकर्मियों का वेतन रोका गया
बीडीओ, एडीओ पंचायत व नोडल अधिकारियों के निरीक्षण में कब्जा हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शनिवार को बीडीओ, एडीओ पंचायत व सभी नोडल अधिकारी अलग-अलग गांव में पहुंच कर स्वच्छता का निरीक्षण किया। इस दौरान कई गांवों में गंदगी मिली व अनेक गांव के पंचायत भवनों में कब्जा मिला। गंदगी मिलने पर संबंधित गांव के सफाईकर्मियों का जुलाई का वेतन बाधित किया गया वे कब्जे को खाली कराया गया।
एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने बताया कि शनिवार को बीडीओ प्रदुम्न नरायन दिवेदी ने ग्राम पंचायत चौतरवां व लेहड़ा खास का निरीक्षण किया। चौतरवां व लेहड़ा खास के पंचायत भवन में कब्जा मिला, जिसे ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश द्विवेदी के माध्यम से खाली कराया गया। एडीओ पंचायत ने फरेंदा खुर्द व गोपलापुर के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने के कारण गांव में तैनात चार सफाईकर्मियों को वेतन बाधित किया गया। इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेंद्र सिंह व एडीओ सहकारिता वरूणेद्र शाही ने लेजार महदेवा, पचरूखी, महदेवा बुजुर्ग का निरीक्षण किया। डड़वार खुर्द के सफाईकर्मी सुमनदेवी व पिंटू मौर्या, गोपलापुर के सुग्रीव व देवेंद्र यादव, फरेंदा खुर्द के असफाक अहमद व सकीना खातूून तथा लेजार महदेवा के रामकेवल व संजय कन्नौजिया तथा पचरूखी के जोखन पाल व अमित कुमार महदेवा बुजुर्ग से श्याम सुंदर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुलाई का वेतन बाधित किया गया।