{"_id":"5ab7f5fc4f1c1bc0758b77f3","slug":"21522005500-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को बताया पढ़ाने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को बताया पढ़ाने का तरीका
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 49 केंद्रो पर रविवार को अप्रशिक्षित शिक्षकों को स्कूल में छात्रों को शिक्षा देने के बारे में बताया गया। जिले में 22 निजी कॉलेज, 27 एडेड स्कूल और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर प्रशिक्षण हुआ। जिसमें करीब 49000 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रविवार को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान धनेवा धनेई व श्रीबालाजी महाविद्यालय में अप्रशिक्षित शिक्षकों को कक्षा शिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए ट्रेनर रामजी प्रसाद द्वारा गणित विषय के शिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी भाषाओं की तरह ही गणित की शिक्षा छात्रों को इस तरह से देेनी चाहिए कि छात्र उस प्रश्न को आसानी से हल कर सके। उन्होंने छात्रों के मूल्यांकन के अलावा प्रश्नपत्र की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण को अखिलेश वर्मा और बृजेश वर्मा ने प्रशिक्षण दिया। वहीं बालाजी महाविद्यालय में प्रशिक्षक विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि छात्रों को शिक्षा देने से पहले किसी भी विषय की भूमिका तैयार करनी होती है, जिससे छात्रों को उस विषय की जानकारी आसानी से दी जा सके। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता, सत्यप्राकश, अनुराधा पटेल, बंदना, अमर नाथ, विजय कृष्णमोहन, अंजनी, इंदू, स्वेता, भगवंत यादव आदि उपस्थित रहे।