{"_id":"5a16c8364f1c1bce408b8a0c","slug":"21511442486-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने मतदान में हिस्सा लेने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने मतदान में हिस्सा लेने की अपील की
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बचपन ए प्ले स्कूल एवं एएचपीएस स्कूल नौतनवां में बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनाव में मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को मतदान व इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद बच्चों ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन मत हमारा अधिकार है, मत हमारा कर्तव्य है, मेरा भारत देश महान आओ चलें करें मतदान आदि के जरिए लोगों से मताधिकार के प्रयोग की अपील की। स्कूल की निदेशक अंजली ने कहा कि कि मतदान महादान है। जिस तरह हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिये अच्छे स्कूलों में दाखिला दिलाते हैं, उसी तरह बच्चों के अच्छे भविष्य एवं नगर के विकास को सुनिश्चित करने के लिये निष्पक्ष होकर अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इस मौके पर रेहान, दिव्यांश, अहद, हाशिम, श्रेया, अयान, शिवम, तेज, मौसम, अनंत, रूद्र आदि मौजूद रहे।