फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गैस मूल्य में वृद्धि पर यूथा कांग्रेस ने जलाया पीएम का पुतला

गैस मूल्य में वृद्धि पर यूथा कांग्रेस ने जलाया पीएम का पुतला

Sat, 07 Oct 2017 05:03 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
गैस मूल्य में वृद्धि पर यूथा कांग्रेस ने जलाया पीएम का पुतला
महराजगंज। ईंधन गैस मूल्य में वृद्धि के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संगठन कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई में वृद्धि का आरोप लगाया। उन का कहना था कि केंद्र सरकार महंगाई में कमी की बजाय बढ़ोत्तरी करती जा रही है। इससे आम जनता परेशान हो गई है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम पुतला जलाकर गैस, पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि पर गुस्से का इजहार किया। संगठन के पूर्वी इकाई के प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ईंधन गैस की कीमत में वृद्धि से लोगों की रर्सोइं का बजट बिगड़ गया है। वहीं पेट्रोल-डीजल का मूल्य भी हर रोज बढ़ रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र सभी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हैं। बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बदहाल हैं। अस्पतालों में दवा नहीं है। डॉक्टर समय से अस्पताल में पहुंचते नहीं हैं। किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में भी लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान समीर, सूरज गुप्ता, आकाश, अनूप, रामलखन, विष्णु, संदीप, दिलीप मिश्र, सर्वेश तिवारी के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed