{"_id":"59d615a44f1c1bb7538b5c9d","slug":"21507202468-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी
Updated Thu, 05 Oct 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले की दो नगर पालिका परिषदों और पांच नगर पंचायतों के वार्डों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात दिन का मौका दिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। आपत्ति डीएम कार्यालय में दर्ज करानी होगी।
प्रमुख सचिव नगर विकास अनुभाग एक की ओर डीएम को अनंतिम सूची भेजी गई है। जिसमें नौतनवां नगर पालिका परिषद में 9 और महराजगंज नगर पालिका परिषद में 9 वार्डों को अनारक्षित कर दिया गया है। इन दोनों नगर पालिका परिषदों में 18 सीटों से कोई भी चुनाव लड़ सकता है। वहीं नगर पंचायत सिसवां में 7, आनंद नगर में 6, निचलौल में 3, घुघली में 5 और नवसृजित नगर पंचायत सोनौली में 6 वार्डों को अनारक्षित किया गया है। वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होते ही निकाय चुनाव को लेकर गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
महराजगंज नगर पालिका परिषद में 25 वार्ड हैं। इसमें 9 अनारक्षित और 3 वार्ड आरक्षित हैं। इनके अलावा 2 वार्ड अनुसूचित महिला, तीन वार्ड महिला, दो वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला और 4 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। नौतनवां नगर पालिका परिषद में एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वहीं दो वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। यहां भी 25 वार्डों में से 9 अनारक्षित हैं। इसके अलावा 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नगर पंचायत सिसवां में अनुसूचित जाति महिला के लिए एक वार्ड, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक वार्ड आरक्षित है। पिछड़ा वर्ग के लिए दो वार्ड आरक्षित हैं। आनंद नगर में 11 वार्ड हैं। इनमें दो वार्ड महिला, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, एक वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत निचलौल में अनुसूचित जाति महिला के लिए एक और 3 वार्ड महिला वर्ग के लिए हैं। यहां कुल 13 वार्ड हैं। घुघली नगर पंचायत में पिछडा वर्ग महिला एक, अनुसूचित महिला एक और 2 सीट महिला वर्ग के लिए है। सोनौली नगर पंचायत में 3 वार्ड महिलाओं के लिए तथा दो वार्ड अनुसूचित जाति महिला व एक वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक आरक्षित है। यहां कुल 14 वार्ड हैं।