फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गणपति के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

गणपति के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Mon, 28 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
गणपति के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
महराजगंज/सिसवा बाजार। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर सहित देहात क्षेत्रों में बने पंडालों में स्थापित भगवान गणेश की पूजा-अर्चना को भक्त उमड़ रहे हैं। ...देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन... व ...जय हो श्री गणेशा.. आदि धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

नगर के वीर बहादुर नगर, जिला परिषद मार्केट सहित अन्य स्थानो पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। नगर में आयोजन को लेकर काफी चहल पहल है। वहीं सिसवा कस्बे के सम्राट नगर स्थित संस्कृत पाठशाला व सब्जी मंडी में बने पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार को ही विधि-विधान पूर्वक भगवान गणपति के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। पूजन आरती के लिए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। समिति के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष अभय दूबे ने बताया कि कस्बे में स्थापित गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed