फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   21.12 kg crop production in 43.3 square meter harvesting area

Maharajganj News: 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल कटाई में 21.12 किलोग्राम फसल उत्पादन

Tue, 11 Nov 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
21.12 kg crop production in 43.3 square meter harvesting area
क्रॉप कटिंग प्रयोग कृषि आकलन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया: डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में सोमवार को विकास खंड सदर के न्याय पंचायत महुअवा के ग्राम चौपरिया में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेंडम विधि से चयनित कृषक भगवती के खेत में सांख्यिकीय विधि से क्रॉप कटिंग प्रयोग संपादित किया गया। निर्धारित माप के अनुसार 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल कटाई करने पर फसल उत्पादन 21.12 किलोग्राम पाया गया। इस प्रक्रिया में फसल की पैदावार का वैज्ञानिक आकलन सुनिश्चित किया गया ताकि जनपद में कृषि उत्पादन और उत्पादकता के सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग कृषि आकलन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसके माध्यम से जिले की औसत उपज का निर्धारण किया जाता है। इन आंकड़ों के आधार पर कृषि उत्पादन के साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति का उचित भुगतान भी किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ब्लॉकों में क्रॉप कटिंग प्रयोग पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक पद्धति से समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं ताकि कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। क्रॉप कटिंग के दौरान उप नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed