फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   21 kar sevaks who went to jail were honored

Maharajganj News: जेल जाने वाले 21 कारसेवकों को किया गया सम्मानित

Tue, 23 Jan 2024 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 Jan 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
21 kar sevaks who went to jail were honored
निचलौल। सिसवा मार्ग स्थित श्रीचंडी माता मंदिर परिसर में मंगलवार को राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन में जेल जाने वाले 21 रामभक्तों को सम्मानित किया गया। सोमवार की शाम को चंडी माता मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान संगीतमयी सुंदरकांड पाठ में श्रीसंकट मोचन सेवा दल के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र और उनकी टीम की ओर से सस्वर सुंदर कांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान वर्ष 1990 जन्मभूमि आंदोलन में जेल जाने वाले राभक्त श्रीनिवास वर्मा, अजय जायसवाल, मदनगोपाल गुप्त, सुनील अग्रवाल, हृदेश अग्रहरी, कन्हैया मद्धेशिया, अशोक मोदनवाल, सुरेंद्र मोदनवाल, गंगा अग्रवाल, श्रीकांत पासवान, नंद किशोर अग्रवाल, जंत्री अग्रहरि आदि को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हर मंगलवार व शनिवार को चंडी माता मंदिर परिसर में सुंदरकांड व सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले संकट मोचन सेवा दल के सदस्य विनोद मिश्र, राजीव पांडेय, अरविंद विश्वकर्मा, अनूप प्रजापति, संजय मद्धेशिया, ऋषि दीक्षित व संतोष गुप्ता आदि को अंगवस्त्र व सुंदरकांड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रमुख सेवादार पुनीत मिश्र, अनूप सरावगी, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed