फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20843 people get PM housing

20843 लोगों को मिले पीएम आवास

Mon, 28 May 2018 12:14 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 28 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
20843 people get PM housing
20843 लोगों को मिले पीएम आवास - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। छत विहीन हर परिवार को घर उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार साल में जिले के 20843 लोगों को आशियाना मिल चुका है। लाभार्थी   सरकार की इस योजना की सराहना कर रहे हैं। हालांकि जिले के तमाम बेघर परिवार अब भी इस योजना का  लाभ पाने से वंचित हैं। पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए जिले में फिर से सर्वे भी कराया  गया  है।
विज्ञापन


दैवी आपदा से प्रभावित वह परिवार जो बेघर हो गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। इसके अलावा कालाजर से प्रभावित, वनटांगिया तथा मुसहर परिवार जो बेघर हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत वर्ष 2016-17 व 2017-18 में कुल 14716 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए। इसमें से 13462 प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण के काम पूरे हो गए हैं। इससे पहले दो साल में भी करीब 6 हजार लाभार्थियों को योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। अन्य बेघर परिवारों को भी योजना का लाभ दिलाने की कोशिश जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ब्लॉकवार स्थिति पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि निचलौल ब्लॉक में सबसे अधिक 2958 और धानी में सबसे कम 273 आवास बने हैं। इसी तरह लक्ष्मीपुर में 2092, मिठौरा में 1351, फरेंदा में 1059, सिसवा में 730, नौतनवा में 2542, बृजमनगंज में 1500, घुघली में 429, परतावल में 527, सदर में 634, तथा पनियरा में 621 आवास बन रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed