{"_id":"5cc35586bdec2207140c4b16","slug":"201556305286-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घोषित होने वाले परीक्षा परिणाम को जानने के लिए छात्र उत्सुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घोषित होने वाले परीक्षा परिणाम को जानने के लिए छात्र उत्सुक
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: परीक्षा परिणाम को जानने को विद्यार्थी उत्सुक
7,021 परीक्षार्थियों ने छोड़ी थी परीक्षा, 71,292 हुए थे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित होगा। विद्यार्थी परिणाम जानने को उत्सुक हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में सख्ती के कारण 7,021 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, वहीं 71,292 परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थी परिणाम जानने को उत्सुक हैं। वहीं साइबर कैफे संचालक भी खास तैयारी में जुटे हैं।
बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 45,331 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 4,144 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और 41,187 ने परीक्षा दी। वहीं इंटरमीडिएट में 32,972 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 2,877 ने परीक्षा छोड़ दी और 30,105 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में सख्ती के कारण इंटरमीडिएट में चार परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने के आरोप में रस्टिकेट कर दिए गए जबकि हाईस्कूल में एक छात्र रस्टिकेट हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक परीक्षा के दौरान पांच विद्यार्थी ही नकल करते हुए मिले। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होगा। इसके प्रति विद्यार्थी उत्सुक हैं। साइबर कैफे संचालक संदीप प्रजापति ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद यह प्रयास रहेगा कि उनके यहां पहुंचने वाले छात्र छात्राओं को त्वरित सेवा दी जाए। इसके लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। अब तो ज्यादातर छात्र मोबाइल पर घर पर आसानी से परिणाम देख लेते हैं। लेकिन कुछ छात्र कैफे पर जरूर आते हैं। पिछले वर्ष हाईस्कूल में टॉप टेन में जगह बनाने वाले आईपीआईसी इंटर कालेज सिसवां बाजार के छात्र प्रिंस विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार भी जिले का नाम रोशन होगा। जिले में होनहार विद्यार्थियों की कमी नहीं है। जनपद के छात्र छात्राएं इस बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा। इस बार फिर निश्चित रूप से जिले के विद्यार्थी नाम रोशन करेंगे। सख्ती की वजह से 7,021 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।