{"_id":"5bf6e3a9bdec22418d7611f0","slug":"201542906793-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड में रविंद्र प्रथम स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड में रविंद्र प्रथम स्थान पर
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
रन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरैना (महराजगंज)। गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बल्डीहा में आयोजित संकुल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में रामपुर का दबदबा रहा। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड में रविंद्र गुप्ता प्रथम, महरिक द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में गुड्डू प्रथम और सनी देव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 100 मीटर प्राथमिक वर्ग में जोगिया के छात्र पवन कुमार ने प्रथम और सूरज कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में बसंतपुर के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूंद में छात्रा प्रीति प्रथम, हसीना द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान पर रही। खो-खो में प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर की टीम प्रथम रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षा संघ के जिला महामंत्री उपेंद्र पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर शिक्षक सच्चिदानंद पांडेय, भागीरथी सिंह, बबलू राम, मनमोहन सिंह, संध्या, किरण गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, संजय यादव, संतोष पांडेय, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।