{"_id":"5bafcb04867a554f1770305e","slug":"201538247428-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचित परिवारों के लिए चलेगा विशेष सर्वेक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचित परिवारों के लिए चलेगा विशेष सर्वेक्षण अभियान
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना के लाभ वंचित परिवारों का होगा सर्वे
3 अक्तूबर से 7 नवंबर तक होगा सर्वे, खोजे जाएंगे शौचालय विहीन परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रदेश के मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तीन अक्टूबर से सात नवंबर तक शौचालय से वंचित परिवारों का विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है। इस दौरान जिन घरों में शौचालय नहीं हैं, उन्हें चिह्नित किया जाएगा।
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेम ने दी। उन्होंने बताया कि शौचालय की सुविधा के लिए वर्ष 2012 में बेस लाइन सर्वे कराया गया था। सर्वे के उपरांत शौचालय विहीन पात्र परिवारों को शौचालय के लिए योजना का लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच में कुछ परिवार शौचालय की सुविधा से वंचित मिले हैं। विशेष सर्वेक्षण अभियान तीन अक्तूबर से सात नवंबर से चलेगा। इस दौरान योजना के लाभ से वंचित पात्र परिवारों को चिह्नित किया जाएगा। उनकी सूची संबधित गांव में पंचायत भवन पर चस्पा कराई जाएगी। गांव में खुली बैठक कराकर लोगों से आपत्ति ली जाएगी। उसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के हस्ताक्षर के बाद सूची ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को दी जाएगी। जिले की अंतिम सूची तैयार कर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कराई जाएगी।