{"_id":"5b7f007d42c792465942fdcf","slug":"201535049853-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं बढ़ा तो 20 सितंबर से कलमबंद हडताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं बढ़ा तो 20 सितंबर से कलमबंद हडताल की चेतावनी
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 सितंबर से कलमबंद हड़ताल की चेतावनी
फोटो
कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं नेे की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के जिला इकाई पदाधिकारियो की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि मानदेय नहीं बढ़ा तो 20 सितंबर से कलमबंद हड़ताल किया जाएगा। इस मसले पर संगठन के पदाधिकारियों ने आंदोलन की रूप रेखा पर विचार-विमर्श किया।
जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर 26 अगस्त तक मानदेय बढ़ोतरी नहीं की गई तो 20 सितंबर से कलम बंद हड़ताल किया जाएगा। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को कई बार ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण व मानदेय बढ़ोतरी की मांग की गई, लेकिन शासन की ओर से केवल कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जून से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये का मानदेय मिलने की बात हुई थी, लेकिन आज तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। बैठक में राजमती, जागृति, ज्ञानमती, किरन श्रीवास्तव, रिमा मौर्य, सतेन्द्र पटेल, शोभा, सीमा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहीं।