फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कोटा निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन

कोटा निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन

Wed, 19 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कोटा निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन
महराजगंज। तहसील दिवस में लखिमा थरूआ के लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गांव वालों ने कोटे की दुकान निरस्त कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लखिमा थरूआ गांव के मुन्नीलाल, कमलेश तिवारी और बालमुकुंद ने कहा कि गांव का कोटेदार एक बार निलंबित हुआ लेकिन फिर कोटा बहाल करा लिया। सरकारी खाद्यान्न को बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। अधिकारियों की उदासीनता के कारण कोटेदार बेखौफ घूम रहा है। दुकान का अनुबंध निरस्त कर दूसरे व्यक्ति को कोटा देने की मांग की। इस दौरान रमेशर, खूबलाल गुप्ता, रामप्रीत, श्रीराम, फूलचंद, गंगादीप, लक्षमण, दयानंद, मोतीलाल, राकेश कुमार, रामवेलास, शम्भू प्रसाद, राजेश्वर, घनश्याम, रामनयन, रामक्यास, उदयभान, जंत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में परतावल क्षेत्र के पिपरा खादर गांव के लोगों ने राशन न मिलने की शिकायत को लेकर तहसील परिसर में एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। कोटेदार पर चीनी तेल न देने का आरोप लगाया है। गांव वालों का कहना है कि राशन वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जाती है। कार्डधारकों के हिस्से का राशन, तेल, चीनी कोटेदार बाजार में बेच देता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान गीता, प्रभावती, कुसमावती, नीलम देवी, जहरा, रम्भा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed