फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में 4 हजार 437 वादो का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 4 हजार 437 वादो का हुआ निस्तारण

Sun, 09 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 4 हजार 437 वादो का हुआ निस्तारण
महराजगंज। शनिवार को दीवानी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 4, 437 वादों का हुआ निपटारा किया गया। बैंकों से संबंधित 217 वादों के निस्तारण के साथ 82 लाख 63 हजार 84 रुपये का ऋण समायोजित हुआ। 37 लाख 99 हजार 493 रुपये कर्जदारों को बैंकों ने छूट दिया। जिले के समस्त चकबंदी, राजस्व एवं अन्य विभागों के 318 लंबित वादों और 2347 प्री लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया गया। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डीएस त्रिपाठी ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर लोगों को राहत दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश भोपाल सिंह ने तीन फौजदारी प्रकीर्णवाद का निस्तारण कर 12 सौ रुपये अर्थदंड वसूले गए। एक मोटर प्रतिकर वाद, दो इजरा वाद, दो सिविल प्रकीर्ण वाद का निपटारा किया गया। एडीजे प्रथम गोविंद वल्लभ शर्मा ने एक फौजदारी, 50 विद्युत अधिनियम, तीन प्रकीर्ण वादों का निस्तारण कर 4 लाख 42 हजार 336 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलवाया। एडीजे चतुर्थ संजय कुमार डे ने एक मोटर प्रतिकर, दो सिविल प्रकीर्ण वाद का निस्तारण किया। एडीजे त्वरित न्यायालय प्रथम विश्वंभर प्रसाद ने दो मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, एक सिविल प्रकीर्णवाद का निस्तारण किया। एडीजे त्वरित न्यायालय द्वितीय ललित नारायण झा ने दो मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, 23 वैवाहिक वाद, तीन सिविल वाद, दो फौजदारी वाद का निपटारा किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामकिशोर ने 1123 फौजदारी वादों का निपटारा किया। सिविल जज वरिष्ठ खंड दिवाकर द्विवेदी ने चार सिविल, 201 फौजदारी, दो उत्तराधिकार वादों का निपटारा किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वजीत कुमार सिंह ने 36 प्री-लिटिगेशन वाद का निस्तारण किया। सिविल जज वरिष्ठ खंड त्वरित न्यायालय शीलवंत ने 5 उत्तराधिकार वाद का निस्तारण कर 18 लाख 68 हजार 365 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। उन्होंने चार सिविल वादों का भी निपटारा किया। सिविल जज अवर खंड फरेंदा अमन कुमार श्रीवास्तव ने 49 फौजदारी, एक सिविल वाद का निपटारा किया।
विज्ञापन

जिले के तमाम बैको के 217 वादो का निस्तारण हुआ। इनमें 143 एसबीआई, 12 सेंट्रल बैंक, 1 यूनियन बैंक, 8 इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंकों से जुडे़ मामले निस्तारित हुए। 20 लाख 13 हजार 641 रुपये वसूल किए गए। 82 लाख 62 हजार 84 रुपये को लेन सेटल हुआ। वहीं 37 लाख 99 हजार 593 रुपये कर्जदारों का बैंकों ने छूट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचहरी परिसर में लगे स्टाल का निरीक्षण किए प्रशासनिक न्यायमूर्ति
महराजगंज। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डीएस त्रिपाठी ने कचहरी परिसर में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, पीएनबी, यूनियन बैक समेत अन्य बैंकों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह के अलावा न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


आठ परिवारों का पुनर्मिलन, 38 वैवाहिक वाद निपटाए
महराजगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डॉ. बाल मुकुंद चौरसिया ने 38 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। इनमें आठ परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया। काफी दिनों से मुकदमा लड़ रहे ममता-धर्मेंद्र, लक्ष्मी-रवि, वनीवुननिशा-एनुल्लाह, आरती-विश्वनाथ, शीला-सुरेंद्र, प्रदीप-दिनेश, निजातुल-जरिना को समझा बुझाकर विवाद सुलझाया गया। एडीजे त्वरित न्यायालय द्वितीय ललितनारायण ने 23 पारिवारिक वाद का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed