फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   साईकिल रैली निकालकर सपा कार्यकर्ताओं ने योग के प्रति किया जागरूक

साईकिल रैली निकालकर सपा कार्यकर्ताओं ने योग के प्रति किया जागरूक

Thu, 22 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
साईकिल रैली निकालकर सपा कार्यकर्ताओं ने योग के प्रति किया जागरूक
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इसके जरिए पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। जिला मुख्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकली। कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। राजेश यादव ने कहा कि साइकिल चलाने से योग की तमाम क्रियाएं स्वत: हो जाती हैं। साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव, डॉ. केपी दूबे, विन्द्रेश कन्नौजिया, जगदम्बा गुप्ता, अशोक यादव, अतुल पटेल, प्रणय गौतम, पप्पू वर्मा, जितेंद्र यादव, सत्यपाल यादव, राजेन्द्र पासवान, महेन्द्र, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, सपा नगर अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में साइकिल रैली निकाली। योग के समर्थन में नारे लगाते लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। पूर्व सांसद अखिलेश सिंह के आवास से निकली रैली में ‘योग को अपनाओ स्वस्थ रहो मजबूत बनो, पर्यावरण को शुद्ध रखो, साइकिल चलाओ तेल बचाओ, भारत को मजबूत बनाओ’ आदि नारे लगाते गांधी चौक, अस्पताल चौराहा, जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, पुराना नौतनवां, रेलवे स्टेशन चौराहा, जनता चौक होते रैली लौटी। रैली में पप्पू जायसवाल, महेश सिंह, मन्नू यादव, रविन्द्र, राजेश, संजय मौर्य, सूरज गौड़, सोनू चौधरी, राम प्रसाद, गोपाल जायसवाल, सुनील, दिनेश सिंह, रोहित यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं ने विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव के नेतृत्व में बभनौली से साइकिल रैली निकाली। पनियरा कस्बा होते अन्हया चरहा, हरपुर चौराहे से वापस बभनौली में रैली का समापन हुआ। इस मौके पर राजू यादव, राजाराम यादव, रामाज्ञा निषाद, रामबचन यादव, सहाबुद्दीन, रंगी लाल निषाद, अवधेश गुप्ता, मुहम्मद हदीश, रामरक्षा यादव, अब्दुल जब्बार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed