फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20% of polytechnic seats reserved for girls.

Maharajganj News: बालिकाओं के लिए रिजर्व की गईं पालीटेक्निक की 20 फीसदी सीटें

Tue, 16 Jun 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
20% of polytechnic seats reserved for girls.
29 जून से होगी काउंसलिंग, हेल्प डेस्क का किया गया गठन पूरा
विज्ञापन

महराजगंज। राजकीय पालीटेक्निक की 29 जून से शुरू हो रही काउंसिलिंग में राजकीय कॉलेज की 20 फीसदी सीटें बालिकाओं के लिए रिजर्व की गई हैं। तकनीकी शिक्षा में आधी आबादी को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। काउंसिलिंग के मद्देनजर हेल्प डेस्क गठित कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए महामाया आईटी पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य दिनेश ने बताया कि काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी राजकीय पालीटेक्निक में हेल्प डेस्क गठित किए गए हैं। जनपद में चार राजकीय पालीटेक्निक कालेजों में 29 जून से प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही। प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पालीटेक्निक की 20 फीसदी सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

यहां कुल तीन ट्रेडों में कुल 225 सीटें हैं। इसके अलावा दूसरी शाखा राजकीय पालीटेक्निक पुरैना में इन्ही तीन ट्रेडों की कुल 180 सीटें निर्धारित हैं। एमएमआईटी के प्रधानाचार्य ने बताया कि 29 जून से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। काउंसिलिंग की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
29 जून से शुरू हो रही काउंसिलिंग में 20 फीसदी सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। फीस व अन्य जरूरी सूचना अभ्यर्थियों के मोबाइल व ईमेल पर प्रेषित किया जाएगा।
- दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य एमएमआईटी, धनेवा महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed