{"_id":"62377161314bf623cc0d0677","slug":"20-20-bed-will-increase-in-foue-chc-maharajganj-news-gkp4304888137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की चार सीएचसी में बढ़ाए जाएंगे 20-20 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की चार सीएचसी में बढ़ाए जाएंगे 20-20 बेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चार सीएचसी में बढ़ाए जाएंगे 20-20 बेड
महराजगंज। इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के तहत जिले की चार सीएचसी में 20-20 और चार न्यू पीएचसी में 6-6 बेड बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसे जल्द ही मूर्तरूप दिया जाएगा। जिले में कुल 13 सामुदायिक केंद्र हैं, जिनमें 30-30 बेड की व्यवस्था मौजूद है।
जानकारी के अनुसार, जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) घुघली, गोपाला, धानी और नौतनवां में 20-20 बेड बढ़ाए जाएंगे। इस तरह इनमें 50-50 बेड की व्यवस्था हो जाएगी। इसी तरह जिले की चार न्यू पीएचसी पनियरा, कोल्हुई, बाबु पैसियां, बरगदवां में भी 6- 6 बेड बढ़ाए जाएंगे। इनमें 5-5 बेड की व्यवस्था पहले से मौजूद है। इस तरह इनमें 11-11 बेड की सुविधा हो जाएगी। बेड लगाने के लिए अस्पतालों में जगह चिह्नित कर सूचना स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने और बजट प्राप्त होने पर बेड लगाने का काम शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के कन्हैया, सुरेमन और राकेश आदि ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। नजदीक के अस्पताल में बेहतर इलाज मिल सकेगा।
पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के तहत इन अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
- डॉ. एके श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी
धन नहीं मिलने से चिउटहा व बरगाहपुर में नहीं बन पाया होम्योपैथिक अस्पताल
महराजगंज। धन नहीं मिलने की वजह से चिउटहा व बरगाहपुर में होम्योपैथिक अस्पताल बनाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी।
जिला योजना से धन लेकर जिम्मेदारों ने चालू वित्तीय वर्ष में चिउटहा व बरगाहपुर में होम्योपैथिक अस्पताल बनाने की योजना बनाई थी। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि धनराशि जारी नहीं होने से दोनों अस्पताल के निर्माण को गति नहीं मिल पा रही है। दोनों अस्पताल बन जाएं तो चिउटहा व बरगाहपुर तथा आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। संवाद