फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 year old child died in Electric shot

घटना में बालक की मौत

Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
2 year old child died in Electric shot
करंट से दो वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज )। गोपलापुर शाह में रविवार को दिन में लोहे की दरवाजे में करंट उतरने से दो वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपलापुर शाह निवासी सतीश गुप्ता का दो वर्षीय पुत्र रियांश रविवार को दिन में घर में खेल रहा था। मां नीलम अपनी काम में जुटी थीं। घर में लगे लोहे के दरवाजे से बिजली का तार सट गया था, तार के कटे होने से दरवाजे में करंट उतर गया। उसी दौरान रियांश खेलते हुए दरवाजे के पास पहुंच गया जैसे ही दरवाजे को पकड़ा वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। रियांश माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बालक की मौत से गांव में मातम पसर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed