फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 side fighting

दो पक्षों की मारपीट, पांच लोग घायल

Wed, 28 Jul 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
2 side fighting
दो पक्षों की मारपीट, पांच लोग घायल
विज्ञापन

वीडियो बनाने पर विवाद बढ़ा, 12 आरोपितों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार/महराजगंज। क्षेत्र के परसौनी गांव में मंगलवार की रात 10 बजे वीडियो बनाने की बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इस मामले में 12 आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा परसौनी निवासी नाजिम मंगलवार की रात दस बजे अपने छत पर अपने कुछ परिचितों से बात कर रहे थे। उसी दौरान बगल के ही शब्बीर का पोता राज (13) अपने छत से उन लोगों का वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाना नाजिम के पुत्र जाहिद को नागवार लगा और राज को डाट फटकार लगाई। इससे गुस्सा होकर राज ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इस बात को सुन राज के दादा सब्बीर, नाजिम के घर पहुंचे। दोनों में बात होते होते मारपीट शुरू हो गई। शब्बीर की आवाज सुनकर उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर से मारपीट होने लगी, जिसमे शब्बीर (55), अमजद (32), अब्बास (25), बदरुद्दीन (40), सद्दाम (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शब्बीर की हालत नाजुक है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने मारपीट मामले में आरोपित नईम, नाजिम, शाहिद, अब्दुल्लाह, इम्तियाज, शबरे आलम, महबूब, फोलवान, एजाज, अहमद, असलम व जाहिद पर केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed