फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 people found corona positive

टीकाकरण

Thu, 19 Aug 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
2 people found corona positive
दो कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या कमी हो रही है। बुधवार को जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जिले में 12412 केस हो चुका है। जिसमें सक्रिय केस 25 है। 138 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं 12248 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल में इन दिनो कोई मरीज भर्ती नहीं है।
टीकाकरण : जनपद में 6804 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर लोगों की भीड़ प्रत्येक दिन उमड़ रही। इस बीच लोग सामाजिक दूरी का ख्याल रखना भूल जा रहे हैं। महिला अस्पताल में लोगों की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो गई। जिले में 6804 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

परसा मलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर बुधवार को कोविड 19 टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। कोरोनो से बेखौफ लोगों के चेहरे पर मास्क भी नजर नहीं आया। 300 लोगों को टीका लगाया गया। इस मौके पर एएनएम इंद्रा जाट, सुषमा, सुजाता वर्मा, सीएचओ प्रज्ञा आदि मौजूद रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगवाने के दौरान लोगों को आपसी दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाता है। भीड़ बढ़ने से थोड़ी समस्या हो रही है। लेकिन सभी को बेहतर ढंग से टीका लगवाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed