{"_id":"5f78a7248ebc3e9bcd4374f8","slug":"2-more-accused-jailed-maharajganj-news-gkp367943157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लज्जा भंग मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लज्जा भंग मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
लज्जा भंग मामले में दो और आरोपितों को जेल
मुख्य आरोपित पहले भी जा चुका है जेल, एक और की सरगर्मी से तलाश
पीड़िता ने कलाई की नस काटी तो पुलिस ने तेज की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में लज्जा भंग मामले में कार्रवाई में हो रही देर और आरोपितों की ओर से दबाव बनाए जाने से आहत पीड़िता की अपनी कलाई की नस काट लेने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो और आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपितों को पुलिस तलाश रही है।
उधर पीडिता की हालत ठीक है। उसकी मां ने बताया कि पुलिस की तेजी देखकर लग रहा है कि सभी आरोपित जल्दी सलाखों के पीछे हो जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अमरजीत यादव ने बताया कि लज्जा भंग पीड़िता के मामले में मुख्य आरोपित राजमोहन को पहले भी जेल भेजा जा चुका है। नौरंग व दीपू को शनिवार की सुबह 10 बजे ग्राम सभा मुड़ेरी मोड़ के पास स्थित पहलवान बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी एक आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। साथ ही चूक कहां हुई, उसकी जांच की जा रही है।
एसपी ने फोन कर पीड़िता का जाना हाल
हाथरस की घटना को देखते हुए पुलिस हर कदम फूंक-फंककर रख रही है। इस मामले में एसपी के कड़े रुख से कार्रवाई त्वरित की गई। पीड़िता की मां ने बताया कि बिटिया की हालत अब पहले से सामान्य है। शुक्रवार की शाम कोठीभार थाने से दो सिपाही जिला अस्पताल हमारी सुरक्षा के लिए आए थे। पूरी रात रहने के बाद वह सुबह पुन: वापस चले गए। वहीं शुक्रवार को दिन में बिटिया का हाल जानने के लिए पुलिस अधीक्षक का फोन आया था। उन्होंने बिटिया से बात करके उसका हाल जाना और कहा कि मुख्य आरोपित तो पहले ही जेल भेजा जा चुका है और बाकी के अन्य भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।