{"_id":"5f8f1f748ebc3e9bc61cb5e2","slug":"2-bdo-salary-barred-maharajganj-news-gkp370211889","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बीडीओ समेत तीन का वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बीडीओ समेत तीन का वेतन बाधित
विज्ञापन
दो बीडीओ समेत तीन का वेतन बाधित
सदर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मांगा गया स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वीडियो लिंक के माध्यम से मंगलवार की देर शाम विकासपरक कार्यों की समीक्षा में अनुपस्थित रहना जिले के तीन बीडीओ व एक एडीओ पंचायत को भारी पड़ गया। सीडीओ ने दो बीडीओ व एडीओ पंचायत का वेतन बाधित करने तथा सदर के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने मंगलवार की शाम विकास कार्यों की हकीकत को जानने के लिए सभी ब्लॉकों के बीडीओ व एडीओ पंचायत को लिंक के माध्यम से बैठक से जुड़ने का निर्देश जारी किए थे। बैठक में अनुपस्थित रहने पर खंड विकास अधिकारी पनियरा, खंड विकास अधिकारी मिठौरा व एडीओ पंचायत सदर के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन बाधित करने तथा सदर के खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीडीओ जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि पनियरा व मिठौरा के बीडीओ व सदर के एडीओ पंचायत का वेतन बाधित किया गया है जबकि बीडीओ सदर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं बीडीओ
महराजगंज। जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीडीओ अनुपस्थित मिलीं, जिस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीडीओ ने मंगलवार को दोपहर ब्लॉक परिसर में पहुंच कर मौजूद कर्मियों से प्रधानमंत्री आवास प्लस, मनरेगा योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रगति को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान तेज प्रताप मिश्र, विजय श्रीवास्तव, नागेंद्र पांडेय व राजू कुमार आदि मौजूद रहे।