{"_id":"62054ea0d0981009886ff191","slug":"2-arested-in-duplicate-rtpcr-report-maharajganj-news-gkp426535999","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के चितवन जिले में नेपाल पुलिस ने कोरोना जांच की फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जिला पुलिस कार्यालय चितवन निरीक्षक कमला नराल ने बताया कि चौबीसा कोठी के देव अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य सहायक संदीप सपकोटा और रत्नानगर नगर पालिका-6 निवासी प्रकाश नुपाने को फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि देव अस्पताल में ऑपरेशन करवा रहे एक मरीज की फर्जी आरटीपीसीआर मिलने के बाद मामला सामने आया। यह दोनों अपनी तरफ से रिपोर्ट बना रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तक फर्जी रिपोर्ट बनाने की जगह के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। संवाद