फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 Accused has gone to jail in women murder case

हत्या के मामले में दो आरोपियों को जेल, एक फरार

Fri, 17 Sep 2021 06:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
2 Accused has gone to jail in women murder case
हत्या के मामले में दो आरोपियों को जेल, एक फरार
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव के बृहस्पतिवार की सुबह कूड़ा रखने की विवाद में एक महिला की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि पुलिस टीम एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में अभी भी जुटी हुई है।

क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि खोन्हौली गांव में कूड़ा रखने की बात को लेकर दो पक्ष बनारसी कसौधन और विधांति में कहासुनी हो रही थी। इसी बीच बनारसी कसौधन आक्रोशित होकर अपने परिजनों के साथ विधांति पर हमला बोल दिया। जिस दौरान महिला विधांति की मौत हो गई। इस मामले में मृत विधांति के पुत्र अंकित कसौधन की तहरीर के आधार पर आरोपी बनारसी, संतोला और नीरज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध झुलनीपुर एसएसबी बैरियर के पास खड़े हैं। जो नेपाल राष्ट्र भागने के फिराक में हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम दो को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बनारसी और संतोला निवासी खोन्हौली को चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed