{"_id":"61a7c2cf41071c6fe90cf3d3","slug":"2-33-lac-antyodya-benifiserease-to-ayushman-maharajganj-news-gkp418337667","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान 2.33 लाख अंत्योदय लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान 2.33 लाख अंत्योदय लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
2.33 लाख अंत्योदय लाभार्थियों को उपलब्ध होंगे आयुष्मान कार्ड
महराजगंज। जिले में चिह्नित 2.33 लाख अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलेगा। माह भर तक चलने वाले अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड भी लाना होगा।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ.आईए अंसारी ने कहा कि एक माह में सभी दो लाख 33 हजार 580 अंत्योदय लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था की जा रही है। अंत्योदय लाभार्थी प्रति माह राशन लेने कोटेदार के पास जाते हैं। कार्ड बनाने के लिए क्षेत्रीय कामन सर्विस सेंटर ( सीएससी) के वीएलई की भी सेवाएं ली जाए। वीएलई ( विलेज लेवल इन्ट्रेप्रेनौर) टीम के सदस्य अपने अपने आवंटित ब्लॉक के ग्राम प्रधानों एवं कोटेदारों से समन्वय स्थापित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर लें तथा तिथि निर्धारित कर कार्ड बनाएं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को प्रेरित करने के लिए क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी सहयोग लिया जाए। आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा योजना अंतर्गत आबद्ध अन्य चिकित्सालय के आरोग्य मित्रों को भी इस कार्य में लगाया जाए। उन्होंने अंत्योदय परिवार के लोगों से कहा कि जिन लोगों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है। वह अपना कार्ड जरूर बनवा लें। बिना कार्ड के योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।