फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2.16 crore loan disbursed in 380 groups

380 समूहों में वितरित हुआ 2.16 करोड़ का ऋण

Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
2.16 crore loan disbursed in 380 groups
380 समूहों में वितरित हुआ 2.16 करोड़ का ऋण
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन किया गया ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन के निर्देश के क्रम में जिले में आजीविका को बढ़ाने में जुटे समूहों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 380 समूहों में 2.16 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। ऋण वितरण कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके उपरांत स्थानीय स्तर पर डीएम व सीडीओ ने समूहों को ऋण वितरित किया।

शासन के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को समूहों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के ऋण का वितरण किया जाना था। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के बाद जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने 366 लाभार्थियों में ऋण का वितरण किया। इस मौके पर मौजूद समूह की महिलाओं से डीएम ने कहा कि वे प्राप्त धन का सदुपयोग करते हुए अपने आय को बढ़ाने पर जोर दें। सीडीओ ने कहा कि समूह से जुड़कर महिलाएं स्वयं व परिवार की मुश्किलों को कम करने के साथ-साथ दूसरों को प्रेरित भी कर सकती हैं। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम समेत अन्य कर्मी व समूह से जुड़ी रिंकू देवी, शीला, हीरमती, मंजू, रेनू, ममता, प्रमिला, कांति, यशोदा देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed