{"_id":"5bafcb0f867a554f1d43c193","slug":"191538247439-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट मे आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट मे आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में रामपुर मोड़ के पास पंचायत इंटर कॉलेज की 11 वीं की छात्रा का स्कूल जाते समय ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत की खबर जैसे ही विद्यालय के लोगों को लगी तो शोक सभा के बाद स्कूल एक दिन के लिए बंद कर दिया गया।
कुशीनगर जिले के रामपुर चौबे गांव के रहने वाले त्रिलोकी सिंह की बेटी वर्षा सिंह (16) पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में 11 वीं की छात्रा थी। शनिवार की सुबह वर्षा घर से स्कूल के लिए निकली थी। वह रामपुर मोड़ के पास परतावल-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर पहुंची थी कि ट्रक के चपेट में आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक मौका देख ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना श्यामदेउरवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।