फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने जेई को बनाया बंधक

ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने जेई को बनाया बंधक

Mon, 28 May 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने जेई को बनाया बंधक
ट्रासंफार्मर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

ठूठीबारी (महराजगंज)। स्थानीय शांतिनगर में एक सप्ताह में तीन बार बिजली ट्रांसफार्मर जलने से नाराज उपभोक्ताओं ने तेज धूप में जेई को 2 घंटे 30 मिनट बंधक बनाकर गुस्से का इजहार किया। एक्सईएन के आश्वासन पर लोगों ने जेई को छोड़ा। एक्सईएन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर लगवाया जाएगा। उपभोक्ताओं ने युवा नेता सतीश निगम, अतुल रौनियार की अगुवाई में जेई को 400 केवीए के अलावा ढाई सौ केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मांग पत्र सौंपा।
उमाकांत पांडेय ने बताया कि ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र से मरचहवां रोड शांति नगर में बिजली उपभोक्ताओं को सप्लाई देने के लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है, जिससे मरचहवां रोड, ठूठीबारी कोतवाली रोड, कस्टम कार्यालय, एसएसबी कैंप समेत कस्बे में बिजली उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाती है जो 21 मई को जल गया। विभाग द्वारा 25 मई को रिपेयर ट्रांसफार्मर लाकर लगवाया गया। वह भी कस्बे में सप्लाई देते ही दग गया जिसको लेकर कस्बे के लोग आक्रोशित हो गए। उपभोक्ताओं का आक्रोश देख विभाग द्वारा आनन-फानन में 27 मई को 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर फिट किया जा रहा था कि सोमवार की सुबह कस्बे में सप्लाई देने के पहले ही धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के जेई शंभू नाथ चौधरी को दी सोमवार की सुबह जब जले ट्रांसफार्मर के पास जेई पहुंचे तो आसपास के उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक जेई शंभू नाथ चौधरी को धूप में खड़ा कर बंधक बना लिया। जैसे ही इसकी जानकारी महाराजगंज एक्सईएन विद्युत हरिशंकर को हुई तो उपभोक्ताओं को 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाने की आश्वासन दिया। इस दौरान कुलदीप निगम,पशुपतिनाथ रौनियार,अजय गुप्ता, धनपाल, अजय निगम, मकसूदन,दिनेश रौनियार,सुरेंद्र, विशाल, सूरज, बनारसी, चंद्रभान, अमरजीत, दीपक वर्मा, राहुल, राजन, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed