फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सड़क हादसे में दो एसओ सहित चार पुलिसकर्मी

सड़क हादसे में दो एसओ सहित चार पुलिसकर्मी

Tue, 28 Nov 2017 06:02 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो एसओ सहित चार पुलिसकर्मी
महराजगंज। सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुड़िला गांव के समीप सोमवार की रात पुलिस की जीप से सड़क पर खडे़ एक ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर लग गई। जिससे जीप में सवार नौतनवां एवं सोनौली के एसओ व दो कांस्टेबल सहित कुल चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

एसओ नौतनवां प्रहलाद पांडेय, सोनौली एसओ बृजेश सिंह, सोनौली थाने के गाड़ी चालक दिनेश पांडेय एवं सोनौली थाने पर तैनात कांस्टेबल नरेंद्र कुमार सोमवार की रात महराजगंज में आयोजित एसपी की बैठक से सोनौली थाने की जीप पर एक साथ सवार होकर वापस आ रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी जीप मुड़िला गांव के पास नेपाल जाने के लिए कतार में नारियल की रस्सी लादकर खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप टक्कर मारने के बाद कुछ दूर पीछे चली आई। इससेे जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दो वाहनों की टक्कर की तेज आवाज सुनकर कतार में खड़े ट्रकों के चालक सकते में आ गए और जीप में सवार घायल पुलिसकर्मियों को नीचे उतार कर डायल 100 को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर सीओ सुरेश कुमार रवि सहित नौतनवां व सोनौली के थाने की पुलिस पहुंची गई और घायलों को पीएचसी नौतनवां ले आई। जहां डॉक्टर एमपी सोनकर ने घायलों को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों में एसओ नौतनवां प्रहलाद पांडेय एवं सोनौली थाने के गाड़ी चालक दिनेश पांडेय की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों के सिर व चेहरे पर चोल लगी है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed