फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   187 people found corona positive in the district

जिले में 187 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
187 people found corona positive in the district
जिले में 187 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मंगलवार को 187 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 173 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 8905 के मिल चुके हैं। सक्रिय केस 1173 हैं। 106 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 7626 है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि महराजगंज में 29, मिठौरा में 40, निचलौल 12, सिसवां में एक, घुघली में 14, परतावल में दो, धानी और पनियरा में 10-10, फरेंदा में 59, बहदुरी और रतनपुर में छह-छह एवं सात अन्य स्थानों के लोग संक्रमित मिले हैं। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

2689 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर कोरोनारोधी टीका मंगलवार को लगाया गया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्य 1800 से ज्यादा 2689 लोगों को टीका लगाया गया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर के पीएचसी पर मंगलवार को रतनपुर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम की निगरानी में 200 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इस दौरान डॉ. अमित राव गौतम, शुभांगी, किरन, रचना, कुसमा, बबिता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed