फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   स्कूलों, दफ्तरों में ताला लगा शिक्षकों, कर्मियों ने दिया धरना

स्कूलों, दफ्तरों में ताला लगा शिक्षकों, कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों, दफ्तरों में ताला लगा शिक्षकों, कर्मियों ने दिया धरना
स्कूलों, दफ्तरों में ताला लगा शिक्षकों, कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए आंदोलन तेज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच से जुड़े शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुधवार को विद्यालयों व कार्यालयों में तालाबंदी कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग में ताला बंदी नहीं हुई। शिक्षकों, कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कार्यालयों में कामकाज और विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हुई।
संगठन के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी का कहना था कि पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में बातचीत के दौरान प्रदेश ने 25 अक्तूबर को आश्वासन देकर दो माह का समय मांगा था। इस बीच दो माह से ज्यादा समय बीत गया लेकिन पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने के संबंध में सकारात्मक कदम अब तक नहीं उठाए गए। सरकार की उदासीनता के कारण संगठन के प्रांतीय निर्देश पर जिले के पदाधिकारी सरकारी व शिक्षण कार्य छोड़कर धरना दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला संयोजक श्रीभागवत सिंह ने सरकार से अविलंब पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर शिक्षक व कर्मचारी बोर्ड परीक्षा के साथ ही लोक सभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। उनका कहना था कि संगठन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं किया गया है। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए बुढ़ापे का सहारा है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, कर्मचारी और शिक्षक विकास भवन, कलेक्ट्रेट, एआरटीओ, बीएसए कार्यालय समेत अन्य विभागों के कार्यालयों में भी तालाबंदी कराने पहुंचे। इस दौरान अभय दूबे जगजीवन पटेल, बृजभूषण पटेल, अखिलेश्वर त्रिपाठी, गिरींद्र नाथ मिश्र विष्णु गुप्ता, संजीव कुमार पटेल, शंभू नाथ कुशवाहा, टीपी सिंह, महेंद्र वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, राकेश कुमार, श्रीनाथधर दूबे, वेद प्रकार चौरसिया, उमेश शाही, आदित्य प्रताप सिंह, राम सुग्रीव वर्मा, जगदीश नारायण पटेल, बैजनाथ सिंह, गोपाल, मोती लाल, कौशल दूबे, साधना मद्धेशिया, विजय लक्ष्मी, सुधा सिंह, योगेश तिवारी, रामजीत आदि मौजूद रहे। उधर, बृजमनगंज, फरेंदा, निचलौल, सिसवां, घुघली, लक्ष्मीपुर, पनियरा समेत अन्य ब्लॉकों पर शिक्षक व कर्मचारियों ने धरना देकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed