{"_id":"5c549473bdec22736a769015","slug":"181549046899-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच से करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच से करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच से करेंगे हड़ताल
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग की। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक सभागार में बैठक कर पांच फरवरी से हड़ताल पर जाने की रणनीति भी तय की।
संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि जनवरी माह में आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सात सूत्री मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने बताया कि संगठन की ओर से पांच फरवरी को हड़ताल का निर्णय लिया गया है। उस दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं लंबित मांगें पूरी कराने के लिए बस स्टेशन से पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय जाएंगी। जहां अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर राजमती, मीरा, रिंकी, कमला, पूनम, रीता, सरोजनी आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के दूसरे गुट के जिला संरक्षक सत्येंद्र कुमार पटेल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेतन में वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में चार व पांच फरवरी को जिला मुख्यालय और सात से 11 फरवरी तक लखनऊ में क्रमिक अनशन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।