{"_id":"5be9cfb3bdec2269407f0207","slug":"181542049715-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अधिकारियों को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि तो दो को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अधिकारियों को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि तो दो को चेतावनी
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो को चेतावनी
नौ अमीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर राजस्व वसूली में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी लक्ष्य से कम वसूली पर दो तहसीलदारों को चेतावनी दी, वहीं नगर पालिका महराजगंज के अधिशासी अधिकारी, व्यापार कर अधिकारी तहसीलदार फरेंदा अशोक कुमार गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली मिलने पर सदर तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा तथा नौतनवां तहसीलदार नरेश को चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी इन अधिकारियों को आगाह किया कि 15 दिन में लक्ष्य केे सापेक्ष वसूली सुनिश्चित न होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को बडे़ बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने व हर सप्ताह वसूली की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को भ्रमण पंजिका बनाने व उसमें भ्रमण का उल्लेख किए जाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने गत वर्ष की तुलना में इस साल कम आय अर्जित किए जाने पर नगर पालिका परिषद महराजगंज के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव व व्यापार कर अधिकारी रमेश चंद को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। नगर पालिका महराजगंज ने जहां गत वर्ष 62.31 लाख रुपये राजस्व आय अर्जित की थी, वहीं इस साल अब तक 56.54 लाख रुपये ही राजस्व प्राप्त हो पाया है। इसी तरह व्यापार कर के रूप में गत वर्ष 19.80 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुई थी, वहीं इस साल अभी 12.75 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हो सका है। इसी क्रम में अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से न करने वाले नौ संग्रह अमीनों के खिलाफ जिलाधिकारी ने विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इनमें से छह संग्रह अमीन सदर तहसील, दो फरेंदा तथा एक नौतनवां तहसील के बताए गए। समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, एसडीएम नौतनवां मदन कुमार, एसडीएम फरेंदा व नौतनवां, एआरटीओ आरसी भारती, लव कुमार, आशुतोष आदि मौजूद रहे।