फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अर्मयादित व्यवहार पर शिक्षक निलंबित

अर्मयादित व्यवहार पर शिक्षक निलंबित

Wed, 24 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अर्मयादित व्यवहार पर शिक्षक निलंबित
अमर्यादित व्यवहार पर शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

विकल्प लेने में धांधली का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने अमर्यादित व्यवहार किए जाने व विकल्प लिए जाने में गड़बड़ी के आरोप में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
बीएसए ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को सह समन्वयकों से विकल्प लिया जा रहा था। आरोप है कि विकल्प लिए जाने के दौरान शिक्षक वीरेंद्र तिवारी द्वारा चयन समिति में शामिल सदस्यों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। इस पर संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर 58 शिक्षकों ने विकल्प लिया गया है। उधर, शिक्षक वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें निलंबन की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकल्प लेने में नियमों का ख्याल नहीं रहा गया। सत्ताधारी दल से जुडे़ एक नेता के भाई के चयन के लिए उन पर दबाव बनाया गया कि नौतनवां छोड़कर अन्य स्थान के लिए विकल्प भरें। आरोप लगाया कि विरोध किए जाने पर उनका मोबाइल छीन लिया गया। यह आरोप भी लगाया कि प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थी को विकल्प लेने में प्राथमिकता दी गई और चयन प्रक्रिया में धांधली की गई। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। बीएसए ने आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए नियमानुसार कार्य होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed