{"_id":"5bb26dbf867a557f23346ee4","slug":"181538420159-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान कुटाई दस रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान कुटाई दस रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान कुटाई दस रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर के एक मैरिज हाल में सोमवार को राइस मिलर्स कल्याण एसोसिएशन की बैठक की बैठक हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राइस मिल संचालकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान धान कुटाई की दर 10 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की गई। बैठक के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में राइस मिल संचालकों ने कहा है कि प्रदेश में तीस वर्ष पुरानी दर 10 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रकम दी जा रही है। इसे बढ़ाकर 100 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि धान से चावल की रिकवरी का औसतन 67 प्रतिशत निर्धारित है, लेकिन इसकी वास्तविक रिकवरी कम है। इसे रिकवरी के आधार किए जाने की मांग की मांग की गई है। ज्ञापन में परिवहन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया गया है। इस दौरान सचिंद्र कुमार गुप्त, मानवेंद्र प्रताप सिंह, संपूर्णानंद पटेल, सुधाकर पटेल, बैजनाथ, रामप्रसाद गुप्ता, विनोद वर्मा, अखिलेश कुमार, शैलेंद्र पटेल, रविंद्र कुमार गुप्ता, घनश्याम पटेल, राजेंद्र, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।