{"_id":"5b4251c54f1c1b00278b5328","slug":"181531072965-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के समय वन्य जीव की सुरक्षा को लेकर होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के समय वन्य जीव की सुरक्षा को लेकर होगी बैठक
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के समय वन्य जीव की सुरक्षा को लेकर होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बाढ़ के समय जंगल के जीव-जंतुओं की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सक्रिय हो गया है। इसे लेकर 14 जुलाई को चितवन राष्ट्रीय उद्यान नेपाल राष्ट्र और बाल्मीकि टाइगर रिजर्व व सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारियों की बैठक बाल्मीकी टाइगर रिजर्व के जंगल कैंप में होगी। यह जानकारी डीएफओ मनीष सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ के समय में जंगल में पानी भर जाता है। पानी का तेज बहाव होने के कारण जंगली जीव एक प्रभाग से दूसरे प्रभाग में चले जाते हैं। वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 जुलाई को बैठक होगी। इसमें चितवन राष्ट्रीय उद्यान नेपाल राष्ट्र और बाल्मीकि टाइगर रिजर्व वनाधिकारी के साथ बैठक कर बाढ़ के समय आने वाले वन्य जीव के आदान प्रदान व सुरक्षा के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल बाढ़ के समय 14 गैंडा चितवन राष्ट्रीय उद्यान से सोहगीबरवा में आए थे। जिन्हें दोनो देश के सहयोग से पकडकर भेजा गया था।