{"_id":"59d623b44f1c1bd9538b5ea3","slug":"181507206068-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपति की हत्या के पर्दाफास की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपति की हत्या के पर्दाफास की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Thu, 05 Oct 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नौतनवां के सिद्धार्थनगर मुहल्ले में बीते 16 सितंबर की देर रात अपने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की गला रेत कर हत्या एवं लूटपाट की घटना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक इस मामले का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों व गांव वालों ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में जुलूस निकालकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि हत्या के मामले का पर्दाफाश जल्द नहीं करने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
सिद्धार्थनगर वार्ड निवासी जयराम यादव व उनकी पत्नी सोहराती देवी का घर में सोते समय बीते 16 सितंबर को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का अब तक पर्दाफाश न होने से नाराज सिद्धार्थनगर वार्ड से करीब डेढ़ सौ की संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन चौराहा, जनता चौक, अस्पताल चौराहा, गांधी चौक, खनुआ चौराहा होते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। तहसील पहुंचने पर ग्रामीण हत्या की घटना का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे सुभाष यादव, शत्रुघन यादव व महेंद्र यादव का कहना था कि बदमाशों ने उनके पिता जयराम यादव व माता सोहराती देवी की घर में सोते समय निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दिया और घर में रखे लाखों के जेवर व नगदी लूट ले गये। घटना के दिन पुलिस ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही घटना का खुलासा का आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। लेकिन घटना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। पुलिस इस घटना को लेकर लापरवाह है। मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर एवं सीओ सुरेश कुमार रवि ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि इसके पर्दाफाश के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस बीच घटना हुए कई दिन बीत गए और अब तक इस मामले का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर पाई।
प्रदर्शनकारियों ने गृह सचिव को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम व सीओ को दिया। जिसमें कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर अगर घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में रामकुमार, कमलेश, संतकुमार, केशव, अनिल, सुनील, सुधाकर, कृष्णा, गायत्री देवी, कमला, सरस्वती, वंदना, बाबूराम, राजकुमार, शहीदुन्निशा, नागेन्द्र शुक्ला आदि शामिल रहे।