फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बेटियों की सुरक्षा को लेकर सजग हुआ पुलिस विभाग

बेटियों की सुरक्षा को लेकर सजग हुआ पुलिस विभाग

Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बेटियों की सुरक्षा को लेकर सजग हुआ पुलिस विभाग
महराजगंज। पुलिस विभाग की ओर से बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। अब स्कूल कालेज कैंपस में शिकायत पेटिका लगाया जाएगा। इसकी शुरूआत पुलिस विभाग की ओर से शुक्रवार को की गई। नगर के पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज परिसर में शिकायत पेटिका लगाई गई। साथ ही गोष्ठी के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला थानेदार ने छात्राओं को सुरक्षा से जुडी जरूरी जानकारी दी। साथ ही किसी भी तरह की दिक्कत होने पर शिकायती पत्र में पूरी घटना का उल्लेख कर पेटिका में डालने को बताया। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पं.दीन दयाल इंटर कालेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां प्रधानाचार्य का पुलिस विभाग की ओर से शिकायत पेटिका सौंपी गई जिसे कालेज परिसर में लगा दी गई। सीओ सदर एमपी सिंह ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग सजग है। स्कूल कालेजों में शिकायत पेटिका लगाया जा रहा है। इसमें आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। स्कूल आने जाने के दौरान अगर किसी से कोई दिक्कत होती है तो उसका उल्लेख कर शिकायत पेटिका डालें। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मिलने वाली शिकायत को लेकर संबधित के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कोतवाल सदर अनुज कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल कॉलेजों के इर्द गिर्द शरारती तत्वों को भटकने नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा से जुडे़ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। पुलिस टीम नगर में पेट्रोलिंग करेगी और अगर कोई कही भी कानून व्यवस्था के साथ खिलावाड़ करते हुए मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा ने छात्राओं को शिकायत पेटिका लगाने के उद्देश्य के बारे में बताया और आत्मरक्षा के लिए जरूरी सुझाव भी दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य रामइन्द्र चक्रवर्ती, नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्र के अलावा स्कूल तमाम शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहे।

नगर के तमाम होटलो में पुलिस ने की छापेमारी
महराजगंज। शुक्रवार को सांय काल कोतवाली पुलिस ने नगर के तमाम होटलो में छोपमारी की। होटल में ठहरने वालो की आईडी चेक करने के साथ ही होटल संचालको को निर्देश दिया गया कि सीसीटीवी कैमरे को दुरूस्त रखे। सभी आगन्तुको का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज करें। बगैर आईडी प्रूफ के किसी को ठहरने न दे। अगर कोई संदिग्ध दिखे तो तुरन्त पुलिस को सूचना दे। होटल के सामने गाडी पार्किग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ चेतवानी दी गई कि गअर बेतरतीब ढंग से गाडियां खडी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाल अनुज कुमार सिंह, नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्र के अलावा तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


एसपी ने ईटहियां शिव मंदिर का जायजा लिया
ठूठीबारी। ईटहियां शिव मंदिर में एक माह चलने वाले सावन मेले को लेकर एसपी आरपी सिंह ने शुक्रवार की शाम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने भीड को नियंत्रित करने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग करने का निर्दोश दिया। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में महिला पुलिस की विशेष रूप से तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed