फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   18 acres of wheat crop burnt to ashes in fire

Maharajganj News: आग से 18 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Fri, 05 Apr 2024 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Apr 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
18 acres of wheat crop burnt to ashes in fire
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को कई स्थानों पर आग लगने से 18 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बरगदवा प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बेलहिया गांव के खजहिया टोले पर गेहूं की कटाई कर रही कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे करीब पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपट देख पहुंचे किसानों व पुलिस के सहयोग से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। गांव के उत्तर दिशा के सिवान में कंबाइन मशीन गेहूं की कटाई हो रही थी। उसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी ने गांव निवासी जोगिंदर, पुर्नवासी, श्रीराम, झमई, साधु, नंदलाल, तमेशर, राजेश, विनोद, शंकर, साधु सहित आधा दर्जन लोगों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पछुआ हवा ने आग की लपट को भयावह बना दिया।
विज्ञापन

कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कुसहा गांव के दक्षिण सिवान में शुक्रवार को दिन में तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से दस एकड गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। कुसहा के सिवान में अचानक तेज धुआं दिखाई दिया। देखते ही देखते आग विकराल रूप पकड़ लिया। जुगराती, कलावती, श्रावन,प्रहलाद,संतराम, विरेन्दर, सुरेन्दर, नंदराम का लगभग दस एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल शांति विजय सिंह ने बताया कि करीब 10 एकड गेहूं की फसल जली है। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया ललाइन पावर हाउस के पास शुक्रवार को दोपहर अचानक लगी आग से गांव रमेश तिवारी, सतकरन यादव, हरिहर यादव, हरिशंकर यादव, हरिहर चौहान का लगी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक तीन एकड़ फसल जलकर कर राख हो गई। सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंचे।

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, शेख फरेंदा गांव के रजिया घाट के पास गेहूं के डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्नि शमन विभाग, एसएसबी और खनुआ पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। रजिया घाट के पास शाकिर अली निवासी आराजी सरकार उर्फ केवटलिया की करीब दो एकड़ खेत है, जिसकी कटाई हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed