{"_id":"677445cd3684bad68107532f","slug":"1724-poor-people-selected-under-zero-poverty-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-794768-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जीरो पावर्टी के तहत 1724 गरीबों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जीरो पावर्टी के तहत 1724 गरीबों का हुआ चयन
Wed, 01 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गरीबों के उत्थान के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से जीरो पाॅवर्टी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में सर्वे अभियान चल रहा है। इसमें दो टीमें लगी हैं, जिनका दायित्व अलग-अलग तय किया गया है। ग्राम पंचायतों में सर्वे के बाद वंचित परिवार को योजनाओं के लाभ से जोड़ने की तैयारी है।
जीरो पाॅवर्टी योजना के तहत प्रत्येक गांव के निर्धन परिवारों का चयन कर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाना है। इसके लिए पात्रों को चिह्नित करने के लिए सर्वे सभी ब्लाॅकों में चल रहा है। गरीबों के चिह्नांकन के बाद दूसरी समिति से सत्यापन भी कर रही है। सत्यापन डाटा खंड विकास अधिकारी कार्यालय से होकर पंचायतीराज विभाग को प्राप्त हो रहा है। जिले का कुल लक्ष्य 3531 परिवारों के चयन का लक्ष्य के सापेक्ष
1724 परिवारों को चिह्नित किया जा चुका है। यह ऐसे परिवार हैं जिन्हें अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। इन परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। निर्धन परिवारों का चयन चार मानकों पर हो रहा है। पहला आवासहीन, दूसरा कच्चा मकान होना, तीसरा भूमिहीन और चौथा दिहाड़ी मजदूरी से गुजारा करने वाले परिवार हैं। चारों मानकों के साथ यह भी देखा जा रहा कि किसी सरकारी योजना का लाभ मिला है या नहीं।
विज्ञापन
चिह्नित करने में इनका है रोल : चिह्नित करने वाली टीम में रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, समूह सखी और बीसी सखी को शामिल किया गया है। सत्यापन समिति में वर्तमान ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, गांव में संचालित सरकारी विद्यालय के हेडमास्टर, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।