फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तय समय में पूरे कराएं काम : डीएम

तय समय में पूरे कराएं काम : डीएम

Wed, 14 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
तय समय में पूरे कराएं काम : डीएम
तय समय में पूरे कराएं काम : डीएम
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी हिदायत

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के प्रस्तावित विकास व निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय में काम पूरे नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता के प्रति भी अधिकारियों को सचेत किया।
जिलाधिकारी कहना था कि निर्धारित समय में काम पूरा न होने पर परियोजना की लागत बढ़ जाती है। इससे वित्तीय व्यय अनावश्यक बढ़ जाता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आगाह किया कि सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच के लिए चार टीमें गठित की जाएंगी। प्रत्येक टीम में एक अभियंता, एक लेखाकार व एक अधिकारी प्रशासन का शामिल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को आगाह किया कि तीन माह पहले ही निर्देश दिए गए थे कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता के साथ समय एवं गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कहा कि अब तीन माह हो गए हैं और अब कार्यस्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। इस दौरान कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कार्यस्थल पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जानकारी लें। इस दौरान अगर किसी काम की गुणवत्ता खराब मिले तो वह संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार, सुग्रीव राम, एके राना, गिरीजेश सिंह, ओपी यादव, पीडी यादव, अभियंता शमीम खां व जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed