{"_id":"5be9cfbabdec22695176b1d3","slug":"171542049722-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की जगा रहे अलख, करें शौचालयों का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की जगा रहे अलख, करें शौचालयों का प्रयोग
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालयों के इस्तेमाल के लिए जगा रहे अलख
19 तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जनपद को खुले में शौचमुक्त करने के बाद शासनस्तर से अब शौचालय के प्रयोग पर जोर दिया जाने लगा है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता के लिए बेहतर पहल करने पर जिलाधिकारी को सम्मानित भी किया जाएगा। लोगों को शौचालयों के प्रयोग के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बडे़ पैमाने पर दस दिवसीय अभियान शुरू किया गया है।
दरअसल, जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित करने के साथ लोगों को शौचालयों के प्रयोग के लिए जागरूक करने के बाबत सरकार अब नए सिरे से कवायद कर रही है। शासनस्तर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर 19 नवंबर तक स्वच्छ भारत विश्व शौचालय दिवस प्रतियोगिता के आयोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों की गतिविधियों को भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद बेहतर कार्य होने पर भारत सरकार की कमेटी डीएम को सम्मानित करेगी। साथ ही ओडीएफ की जमीनी हकीकत की पड़ताल भी कराएगी। शासन स्तर से दिशानिर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। जिले में 923 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। ऐसे में स्वच्छ भारत विश्व शौचालय दिवस की कवायद सफल कराने पर जोर दिया जा रहा है।
जिले में स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि 3 लाख 61 हजार 108 शौचालयों के निर्माण हो चुके हैं। पत्र मिलने के बाद से ही गांव में स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि घरों तक संपर्क अभियान, स्वच्छता रैली के आयोजन, स्वच्छाग्रहियों और प्रधानों के सम्मान, खुले में शौच मुक्त पंचायतों में बोर्ड लगवाने, गांवों में शौचालयों के निर्माण आदि के प्रति लोगों को जागरूक करने के कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। कूडे़दान के उपयोग से होने वाले लाभ, बायो गैस इकाइयों की स्थापना और शौचालयों प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है। उनका कहना था कि इस प्रयास के बाद निश्चित रूप से जनता जागरूक होगी और अधिक से अधिक लोग शौचालय का प्रयोग करेंगे।