फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जब सूरज चांद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा

जब सूरज चांद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा

Fri, 24 Aug 2018 11:50 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 24 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जब सूरज चांद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को जिले की गुरली रमगढ़वा में शाम 7 बजे पहुंची तो क्षेत्रवासियों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हर मजहब के लोगों ने अटल की अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग गुरली रमगढ़वा में पहुंचे। ज्यों ही अस्थि कलश यात्रा पहुंची नारों से वातावरण गूंज उठा। जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा की गूंज होती रही।
विज्ञापन

अस्थि कलश यात्रा प्रभारी कामेश्वर सिंह के साथ कुशीनगर के सांसद राकेश पांडेय, विधायक रजनीकांत त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्षअस्थि कलश लेकर गुरली रमगढ़वा पहुंचे। यहां कुशीनगर सांसद, विधायक एवं जिलाध्यक्ष वापस लौट गए। यहां से पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, सांसद पंकज चौधरी, कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला समेत विधायक अस्थि कलश लेकर सबयां पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता समेत क्षेत्र के लोग काफिले में जयघोष करते हुए आगे बढ़े। हेवती, चिऊटहां और सिंदुरिया में लोगों ने गगनभेदी नारों के साथ अपने लोकप्रिय नेता की अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सिसवां विधायक प्रेम सागर पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कनौजिया, पूर्व विधायक महंत दुबे, सुनील रावत, जर्नादन गुप्त, ओम प्रकाश जायसवाल, रामहरख गुप्त, वीरेंद्र गुप्ता, प्रेम सागर गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, समीर त्रिपाठी, संजीव शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, शचिंद्र नाथ द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, राहुल देव पांडेय, अशोक पटेल, रामप्रसाद चौधरी, सुधीर पांडेय, सतीश पांडेय, राहुल देव मिश्रा में आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी पर भारी पड़ी श्रद्धा
महराजगंज। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा जिले के गुरली रमगढ़वा में पहुंची तो अपार जन समूह उमड पडा। हल्की बारिश हो रही थी। गुरली रमगढ़वा में लोग करीब 5 बजे ही पहुंच गए। अंधेरा होने के बाद करीब 7 बजे कुशीनगर से अटल अस्थि कलश यात्रा पहुंची। हल्की बारिश होने के बाद भी छता लेकर लोग जमे रहे। अपने लोक प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों में अटूट श्रद्धा का भाव दिखा। सभी लोग उनके जीवन दर्शन, देश और समाज के प्रति किए गए योगदान पर चर्चा करते रहें। ज्योंही अस्थि कलश पहुंची तो गगनभेदी नारों के साथ पुष्प वर्षा कर सभी ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed