फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वायरल वीडियो के बाद अभिभावकों में आक्रोश

वायरल वीडियो के बाद अभिभावकों में आक्रोश

Sat, 07 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो के बाद अभिभावकों में आक्रोश
फोटो:-
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने से अभिभावकों में आक्रोश

कहा, ऐसे स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे अपने बच्चे को

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के बाथरूम का वीडियो वायरल होने को लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश है। वे इस स्कूल में बच्चे का नामांकन कराने के अपने फैसले पर अफसोस जता रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि अब तो उन्हें बच्चों की इस स्कूल में भेजने की इच्छा नहीं हो रही। कई अभिभावकों ने अपने बच्चे का नामांकन दूसरे स्कूल में कराने की बात कही।
पडरी मोहल्ले के रहने वाले नरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से स्कूल में कैमरा होना चाहिए, लेकिन बाथरूम में कैमरा लगाना बेहद ही घिनौना कृत्य है। ऐसा करने वालों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। अरुण वर्मा ने कहा कि ऐसे स्कूल को बंद कर देना चाहिए। शीतल कश्यप कहती है कि जब से वायरल वीडियो के बारे में जानकारी हुई है बच्चों को स्कूल भेजने का मन नहीं कर रहा है। उन्होंने दूसरे स्कूल में बच्चे का नामांकन कराने की बात कही। शंभू रौनियार कहते हैं कि ऐसे बदनाम स्कूल में बच्चे को पढ़ाना ठीक नहीं।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि अभिभावकों को जागरूक रहना चाहिए। किसी भी स्कूल में कुछ गलत हो तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए। नाम गोपनीय रखते हुए जांच कराई जाएगी और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed