फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दस लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट में की कार्रवाई

दस लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट में की कार्रवाई

Tue, 03 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दस लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट में की कार्रवाई
FIR

विज्ञापन
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग ने अब पेशेवर वन अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में वन विभाग ने बीते दिनों दस वन अपराधियों को गुंडा एक्ट में निरूद्ध कर दिया गया है, जबकि दो गुंडा एक्ट में निरूद्ध करने के लिए चालानी रिपोर्ट भेज दी है।
प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने गुंडा एक्ट के तरह दस लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन द्वारा कृत कार्रवाई से अवगत कराते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बलही खोर निवासी मिंटू लाल, संजय,सोने, बदन व गनेश तथा ग्राम वसूली निवासी रक्षा के विरूद्ध, निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा विंटोली निवासी रमेश व महेंद्र,बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर निवासी कम्मल तथा पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा निवासी श्रीनिवास के विरूद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीएफओ ने यह भी बताया कि अभी भी जिन दो वन अपराधियों के विरूद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को चालानी रिपोर्ट भेजी गई है। उनमें बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहवा जंगल टोला खैराटी के चिनक चौहान व ध्रूप चौहान के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed