{"_id":"5a1d61914f1c1bca678be4e7","slug":"171511874961-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नेपाल सीमा सील, आज पैदल आवागमन रहेगा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नेपाल सीमा सील, आज पैदल आवागमन रहेगा ठप
Updated Tue, 28 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर पंचायत चुनाव में बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर भारत - नेपाल की सोनौली सीमा दो दिन से सील है। इस बीच मतदान के मद्देनजर बुधवार को सीमा पर पैदल आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है। सीमा बुधवार को मतदान के बाद रात 12 बजे खुलेगी। उसके बाद ही आवागमन सुचारु हो सकेगा। इस बीच चौकसी बढ़ने के कारण मंगलवार को सीमा से होकर आने - जाने वाले विदेशी पर्यटकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
निकाय चुनाव में बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हालांकि विदेशी पर्यटक व मरीजों को आने-जाने में छूट दी गई है। सुरक्षा में लगे कर्मी पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद ही जाने की अनुमति दे रहे हैं। उधर, मतदान के दृष्टिगत बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर पैदल आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है। सोनौली बॉर्डर को रविवार की रात दस बजे से ही प्रशासन ने सील कर दिया है। साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पर्यटकों एवं मरीजों को सघन जांच के बाद सीमा से आने - जाने दिया गया। मंगलवार से नेपाल प्रशासन ने भी भारत में हो रहे चुनाव को देखते हुए पैदल आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। काफी संख्या में भारतीय यात्री नेपाल जाने वाले सीमा में डेरा डाल हुए हैं। उधर, सीमा सील होने के कारण नेपाली नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर से उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जिनके पास परिचय पत्र अथवा इसी तरह के अन्य प्रपत्र नहीं हैं। परिचय पत्र के बगैर सीमा पर पहुंचने वाले लोगों को भारत में प्रवेश नहीं दिया गया। वह सभी अब बॉर्डर खुलने की प्रतीक्षा में है। बुधवार को भारत और नेपाल से आवागमन पूर्ण रूप से ठप रहेगा। जो मतदान समाप्त के बाद 12 बजे रात से खुलेगा।
उधर, चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सोनौली नगर पंचायत के सभी चौदह वार्डों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। एसडीएम नौतनवां प्रेम प्रकाश अंजोर ने बताया कि चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। मुख्य सड़क के अलावा पगडंडी वाले रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात है।