फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आरएफसी ने किया क्रय केंद्रों का औंचक निरीक्षण

आरएफसी ने किया क्रय केंद्रों का औंचक निरीक्षण

Fri, 03 Nov 2017 06:30 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
आरएफसी ने किया क्रय  केंद्रों का औंचक निरीक्षण
महराजगंज। संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) देवराज यादव ने शुक्रवार को विभिन्न क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ने अब तक धान की खरीद शुरू नहीं होने पर परतावल के केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताई। साथ ही अन्य केंद्रों पर वहां के प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आरएफसी ने सबसे पहले खाद्य विभाग के परतावल स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां धान की खरीद शुरू नहीं हुई थी। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताई और अविलंब खरीद शुरू करने की हिदायत दी। आरएफसी ने बताया कि खाद्य विभाग के ही घुघली व सदर ब्लॉक के केंद्र पर धान की खरीद शुरू होने की जानकारी दी गई। जहां के प्रभारियों से धान खरीद में तेजी लाने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन में विभिन्न क्रय केंद्रों पर 112 एमटी धान की खरीद हुई है। जिन केंद्रों पर अब तक धान खरीद शुरू नहीं हुई है, वहां के केंद्र प्रभारियों को दो दिन के अंदर हर हाल में खरीद शुरू करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed