फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सीएम की समीक्षा में अफसरो को छूटा पसीना, भ्रष्ट अफसरो को सुधरने की नसिहत

सीएम की समीक्षा में अफसरो को छूटा पसीना, भ्रष्ट अफसरो को सुधरने की नसिहत

Fri, 11 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सीएम की समीक्षा में अफसरो को छूटा पसीना, भ्रष्ट अफसरो को सुधरने की नसिहत
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सड़क, बिजली समेत सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा दिया कहा कि भ्रष्ट अधिकारी सुधर जाएं अन्यथा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के कहा कि यह जनपद नेपाल सीमा से सटा है। इस वजह से सर्तकता बेहद जरूरी है। बॉर्डर पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी विशेष निगरानी करें। कानून व्यवस्था में अपेक्षित सुधार न होने पर सीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों के साथ वसूली और बदसलूकी की सूचनाएं मिल रही हैं। इससे प्रदेश की छवि खराब हो रही है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किए कि सीमावार्ती क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर कसूरवार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें। पीडितों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। एफआईआर और विवेचना तय समय में पूरा करें। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। एसपी को कड़ी हिदायत दी कि अपराध नियंत्रण में अपेक्षित परिणाम नहीं मिला तो संबंधित थानेदार के साथ वह भी जिम्मेदार होंगे। भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई में गरीब भूमिहीन एवं कमजोर व्यक्ति को प्रताड़ित न किया जाए। बडे़ भू माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उनकी संपत्ति जब्त की जाए। दैवीय आपदा से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल राहत देने का निर्देश दिया। चकबंदी के दौरान अनावश्यक विवाद उत्पन्न न होने दें। किसान ऋणमाफी योजना में खाते को समय से आधार कार्ड से लिंक कराएं। जो सरकारी डाक्टर चार माह या उससे अधिक समय से गायब रहे उनके खिलाफ कार्रवाई करें। सरकारी डाक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त हो तो जांचकर उनके वेतन से रिकवरी कराई जाए। सफाई कर्मी किसी भी अधिकारी घर काम करते नहीं पाया जाना चाहिए। गांव में शौचालय शत प्रतिशत बनाने का निर्देश दिए। गरीबों के खाद्यान्न चोरी करने या उसमें लिप्त लोगों को जेल भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रमुख सचिव राजस्व रजनीश दबू, मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल कुमार, आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, सांसद पंकज चौधरी, विधायक नौतनवां अमन मणि त्रिपाठी समेत अन्य विधायक व अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed